छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार …

By kadwaghut|07 Jun 2026, 11:03 AM
f X W

रायपुर। चांदी की ब्रेसलेट और मोबाइल-नकदी लूटने वाले गिरफ्तार हुए है। 5 जून को पीड़ित मानस कश्यप द्वारा 02 व्यक्ति द्वारा मोबाईल, 5000/-रू. नगदी एवं 01 चांदी का ब्रेसलेट को लूट कर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना धरसींवा में अपराध क्र. 279/2026 धारा 309(6),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। पेट्रोलिंग गस्त प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक क्र. 1182 मनोज जांगड़े, आरक्षक क्र. 25 बालगोविंद पैकरा द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग गस्त भ्रमण कर रहे थे तभी रात्रि करीबन 01.40 बजे दुरभाष जरिये सूचक मिला कि 02 व्यक्ति टॉर्च जलाकर वाहन रोकवा कर लूटपाट कर रहा है। जिस सूचना पर आरोपियों को पकड़ने के लिए सिविल 04 पहिया वाहन में पुलिस टीम घटना स्थल गये उन्हे भी टॉर्च जलाकर रूकवाया वाहन के अंदर पुलिस को देखकर देवरी खार तरफ 2 आरोपी भागने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को धर-दबोचा एक अन्य व्यक्ति देवरी खार तरफ भागने में सफल रहा।

पकड़े हुये व्यक्ति से पूछताछ किया जो अपना नाम मनोज साहू पिता थानूराम साहू ग्राम देवरी तथा फरार व्यक्ति नाबालिग होने से विधि से संघर्षत बालक की जानकारी देने पर पकड़ा गया। लूटपाट करने की प्लानिंग करने वाले आरोपी मनोज साहू के पास से मोबाईल विवो वाय 38 5जी एवं विधि से संघर्षरत बालक से नगदी 5000/-रू., चांदी का ब्रेसलेट तथा एक चाकुनुमा हथियार बरामद किया गया आरोपी मनोज साहू एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा सभी लंबित मामले जल्द निपटाएं ...

Related Articles

Back to top button