छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सावन लगते ही सुस्त पड़ा मानसून, 4 दिन से थम गई है बारिश…

By lokesh sharma|04 Aug 2026, 10:42 AM
f X W

जिले में जुलाई बारिश के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। जुलाई में जिलेभर में 475 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। यह बीते चार साल में जुलाई की औसत बारिश से अधिक है। आमतौर पर जुलाई में अधिकतम 400 मिमी तक बारिश होती है।

Advertisement
Advertisement

इन दिनों मानसून ब्रेक की स्थिति हैं। बीते चार दिनों से बारिश थमी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अगस्त में मानसून के कमजोर होने का अनुमान जारी किया है। मौसमी तंत्र अल नीनों को इसकी वजह बताई जा रही है। जो दक्षिण पश्चिम मानसून को कमजोर कर सकती हैं। जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में अगस्त में औसत से काफी कम बारिश का अनुमान लगाया गया हैं।

जिले में जुलाई और अगस्त की बारिश की महत्वपूर्ण साबित होती है। फसलों के ग्रोथ के लिहाज से भी अगस्त की बारिश जरुरी हैं। लेकिन मौसम विभाग आईएमडी के जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक बीते सालों की बारिश की तुलना में इस बार अगस्त की बारिश कमजोर रहेगी।

बारिश थमते ही उमस और गर्मी में बढ़ोतरी हुई बीते चार दिनों से जिले में बारिश थमी हुई है। इससे तेज धूप की स्थिति बन रही हैं। तापमान का स्तर भी 34 डिग्री के पार हो गया हैं। वहीं भीषण उमस की स्थिति भी बनी हुई हैं। सोमवार शाम को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने यह स्थिति 5 अगस्त तक बने रहने की संभावना जताई हैं। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। हालांकि अब तक बारिश को लेकर कोई मजबूत तंत्र नहीं बन पाया हैं। ऐसे में 5 अगस्त के बाद होने वाली बारिश हल्की ही रहेगी।

READ ALSO  गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन व जुलूस पर प्रतिबंधगणेश पंडालों में पार्किंग व स्वच्छता व्यवस्था अनिवार्य

धान की बुवाई पूरी हुई सब्जी की आवक घटी जुलाई की अच्छी बारिश के बीच किसानों ने धान की बोनी पूरी कर ली है। जिसमें में 1 लाख 69 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की बोनी की गई है। हालांकि लगातार हुई बारिश ने सब्जी फसल को कुछ नुकसान पहुंचाया हैं। जिसके चलते सब्जी की आवक पहले से कमजोर है। किसानों ने बताया कि सप्ताह भर मौसम साफ रहा तो सब्जी फसल क आवक भी रफ्तार पकड़ेगी। इससे ​कीमत में भी गिरावट आएगी। खेतो‍ं में खाद डालने और खरपतवार की सफाई करने में जुटे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins