छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा- काम में तेजी लाएं …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 11:41 AM
f X W

राजनांदगांव l अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को अब और गति देने निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले ने स्टेशन का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कामों की प्रगति देखी। उन्होंने अफसरों को काम में तेजी लाने के साथ तय समय में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर दिया गया।

स्टेशन के पुनर्विकास के पहले चरण में काम पूरे हो चुके है, दूसरे चरण के कार्य तेजी पर है। इसमें दो नए एस्केलेटर का निर्माण प्रमुख है। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी और बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने चार एस्केलेटर, नए फुट ओवरब्रिज, प्रतीक्षालय, मोबाइल शौचालय, पेयजल और पार्किंग सुविधाओं में काम किया जा रहा है। दूसरे चरण में स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में सौंदर्यीकरण, बुकिंग कार्यालय के नवीनीकरण और पुराने फुट ओवरब्रिज को नए तरीके से विकसित करने की योजना है। स्टेशन को स्थानीय संस्कृति और विरासत की झलक देने वाला स्वरूप देने तैयारी है। स्टेशन की दीवारों पर हॉकी खिलाड़ियों की चित्रकारी के जरिए राजनांदगांव की हॉकी विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 10 ग्राम पंचायतों के 28 केंद्रों में आधार अपडेट कराने की सुविधा...

Related Articles

Back to top button