छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : वकील के मुंशी का बाइक चोरी, कोर्ट पार्किंग स्थल से पार …

By kadwaghut|07 May 2026, 10:40 AM
f X W

सूरजपुर। जिला न्यायालय परिसर के भीतर उस समय सनसनी फैल गई जब पार्किंग स्थल से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि एक वकील के मुंशी ने रोज की तरह अपनी नीले रंग की पल्सर N.S. 160 CC बाइक को न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक को चोरी कर लिया।

Advertisement
Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बाइक पर बैठा हुआ है और उसे स्टार्ट किए बिना ही पैरों से धकेलते हुए पार्किंग से बाहर सड़क तक ले जाता है। इसके बाद वह बाइक को सड़क पर भी पैर से धकेलकर आगे ले जाता दिखाई देता है। यह पूरी घटना दिनदहाड़े न्यायालय परिसर के भीतर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। खास बात यह है कि यह वारदात कोतवाली थाना से महज करीब 30 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  समुदाय आधारित पर्यटन मॉडल को करीब से समझा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins