छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

By kadwaghut|16 Oct 2025, 8:55 PM
f X W

     
        मोहला । छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025‑26 सत्र के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन मंगाए गए। योजना के तहत प्रतिभाशाली एवं निम्न आय वर्ग के छात्रों को सहयोग देने हेतु हैं। जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम, एमबीबीएस, एनएलयू, एनआईटी, आईआईआईटी आदि में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने 50 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी।


       पात्र छात्र 25 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय आदिवासी विकास मोहला में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। प्रारूप उक्त कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगे। योजना की पात्रता में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनुसूचित जाति जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग में होना पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक न होना आदि शर्तें शामिल हैं। शासकीय सेवक के आश्रित छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे किंतु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे लाभार्थी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े : मोहला : मानसिक स्वास्थ्य पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, जिले के 122 स्वास्थ्यकर्मी हुए शामिल

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: दीपावली पर SP अंकिता शर्मा का शहर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Related Articles

2

Back to top button