छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भीषण गर्मी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उचित नहीं, स्थगित की जाए …

By kadwaghut|20 Apr 2026, 12:32 PM
f X W

राजनांदगांव l
छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी और लू के बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रीजनल स्पोर्ट्स मीट का विरोध शुरू हो गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष सिंह गौतम ने इसे बच्चों की जान जोखिम में डालने वाला बताते हुए स्पर्धा स्थगित करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

मनीष सिंह गौतम ने कहा कि जहां प्रदेश रेड अलर्ट पर है। शासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर के निर्णय के कारण मासूमों को बिना रिजर्वेशन के लंबी यात्रा और तपती दुपहरी में खेलने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने इसे संवेदनहीनता बताते हुए प्रशासन से प्रतियोगिता पर रोक लगाने की मांग की है। महामंत्री गौतम ने रीजनल स्पोर्ट्स मीट को तत्काल प्रभाव से रद्द स्थगित किया जाए। मामले की शिकायत उन्होंने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins