छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विकसित कृषि संकल्प अभियान 20 मई तक, जिले के 96 ग्रामों में शिविर…

By lokesh sharma|06 May 2026, 11:07 AM
f X W

राजनांदगांव , कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 5 मई से 20 मई तक किया जाएगा। जिसके तहत जिले में कुल 96 ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड के 24 ग्रामों का चयन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

शिविरों में किसानों को एक ही मंच पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी के लिए तकनीकी सलाह एवं सुझाव देंगी।

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना, किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी देना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि रथ भी शामिल किया गया है, जो टीम के साथ गांव-गांव जाकर प्रमुख योजनाओं को बताएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नई दिल्ली राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए मंत्रीरामविचार नेताम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins