छत्तीसगढ़

CG: 20 वार्डों में 10 सामान्य, 6 ओबीसी, 3 एससी व 1 एसटी; 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 1:50 PM
f X W

खैरागढ़ l आगामी नगर पालिका चुनाव से पहले खैरागढ़ के 20 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूरी कर ली गई। प्रक्रिया को देखने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्डिंग भी की गई।

Advertisement
Advertisement

आरक्षण के बाद नगर पालिका के 20 वार्डों में 3 सीट अनुसूचित जाति (एससी), 1 सीट अनुसूचित जनजाति ( एसटी), 6 सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 10 सीट सामान्य वर्ग के लिए तय हुई हैं। यानी एससी को 15 प्रतिशत, एसटी को 5 प्रतिशत, ओबीसी को 30 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली। इनमें अलग- अलग वर्गों से कुल 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड 1, 10, 16 और 18 सामान्य महिला, वार्ड 8 और 17 ओबीसी महिला तथा वार्ड 20 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं वार्ड 2, 3, 6 और 19 ओबीसी मुक्त, वार्ड 4 एसटी मुक्त, वार्ड 14 और 15 एससी मुक्त तथा शेष सामान्य वार्ड मुक्त रखे गए हैं।

लॉटरी ने कहीं खुशी दी तो कहीं आस पर पानी फेरा आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई। जिन पार्षदों और दावेदारों को अपने पुराने वार्ड से दोबारा मैदान में उतरने की उम्मीद थी, उनमें से कई के वार्ड महिला या दूसरी आरक्षित श्रेणी में चले गए। ऐसे में अब उन्हें दूसरे वार्ड से जमीन तलाशनी होगी या पार्टी संगठन के अगले फैसले का इंतजार करना पड़ेगा। दूसरी ओर जिन नेताओं के वार्ड सामान्य अथवा उनकी अनुकूल श्रेणी में आए हैं, उनके चेहरों पर चुनावी उत्साह साफ नजर आया। कई संभावित दावेदारों ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है।

READ ALSO  Rajnandgaon : मुरमुंदा के दो स्थानों में 13 को होगी दही हांडी स्पर्धा ...

अध्यक्ष की कुर्सी पर भी नजर, गिरिजा चंद्राकर को लेकर बढ़ गई उत्सुकता नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी आरक्षण के बाद राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है। सामान्य महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद की संभावित दावेदारी को लेकर नई चर्चाओं शुरू हो गई है। खास निगाहें वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर को लेकर है कि भाजपा उन्हें दोबारा मैदान में उतारती है या किसी नए चेहरे पर दांव खेलती है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और अन्य दावेदारों के नाम भी चर्चा में हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अध्यक्ष पद का चेहरा तय करना इस चुनाव का अहम राजनीतिक फैसला होगा।

मुक्त वार्ड मिलते ही दावेदारों की दौड़ शुरू आरक्षण सूची सामने आते ही खैरागढ़ के राजनीतिक गलियारों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खासकर सामान्य मुक्त और ओबीसी मुक्त वार्डों में कई पुराने चेहरे फिर से सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। कुछ संभावित दावेदार सोशल मीडिया पर पोस्टर और अपनी उम्मीदवारी से जुड़े संदेश भी प्रसारित करने लगे हैं। यानी अभी पार्टियों ने टिकट की घोषणा नहीं की है, लेकिन वार्ड खुलते ही दावेदारों ने अपनी-अपनी राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब संगठन किसे मौका देता है और किसे इंतजार कराता है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins