छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आंजनेय यूनिवर्सिटी, उड़ान 4.0 की स्टार नाइट में गूंजा दूरों दूरों …

By kadwaghut|04 May 2026, 12:12 PM
f X W

रायपुर। ‘उड़ान 4.0’ के अंतर्गत आयोजित भव्य स्टार नाइट कार्यक्रम में सिंगर, एक्टर और लाइव परफॉर्मर परेश पाहुजा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। खास तौर पर उनका लोकप्रिय गीत “दूरों दूरों” जैसे ही गूंजा, पूरा परिसर एक अलग ही ऊर्जा से भर उठा। “दूरों दूरों…” की मधुर धुन और दिल को छू लेने वाली आवाज़ ने युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत की हर पंक्ति के साथ दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे थे। हजारों युवाओं ने एक साथ मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर वातावरण को और भी खूबसूरत बना दिया। परेश पाहुजा की लाइव परफॉर्मेंस ने न केवल संगीत का जादू बिखेरा, बल्कि युवाओं के दिलों में एक खास जगह भी बना ली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शक गीतों की धुन पर झूमते और थिरकते नजर आए। उड़ान 4.0 की यह स्टार नाइट कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और यादगार पल बन गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने परेश पाहुजा की शानदार प्रस्तुति के लिए जोरदार तालियों के साथ आभार व्यक्त किया और इस यादगार शाम को लंबे समय तक संजोकर रखने की बात कही।

Advertisement
Advertisement

तीन दिनों तक चले इस भव्य आयोजन को लेकर चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि ‘उड़ान 4.0’ आज की जेन-जी पीढ़ी को शिक्षा से नए और प्रासंगिक तरीके से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुभव, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से सीखना चाहते हैं। ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने, अभिव्यक्त करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, जो आधुनिक शिक्षा की वास्तविक आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रो-चांसलर श्रीमती दिव्या अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डॉ. बी. सी. जैन, कुलपति डॉ. टी. रामाराव, निदेशक डॉ. जयेंद्र नारंग, निदेशक (अकादमिक) डॉ. संध्या वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. रुपाली चौधरी सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

‘उड़ान 4.0’ के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में प्रतिभा, रचनात्मकता और आधुनिक फैशन का आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न डिज़ाइनरों ने अपनी अनूठी थीम के माध्यम से दर्शकों के सामने कला और अभिव्यक्ति का प्रभावशाली संगम प्रस्तुत किया। डिज़ाइनर बी. रोशनी की थीम “ब्लैक टू व्हाइट: द अनटोल्ड कॉन्ट्रास्ट” ने द्वंद्व और संतुलन की कहानी को दर्शाया, जहां सफेद की सरलता और काले की गहराई के बीच पहचान और अभिव्यक्ति का नया रूप उभरकर सामने आया। “लस्टर ऑफ द डीप” कलेक्शन में मोतियों की शांत शक्ति और गहरे वाइन रंगों के साथ सौंदर्य और मजबूती का अनूठा संयोजन देखने को मिला। वहीं डिज़ाइनर रानी महतो की थीम “नीरांगना: ग्रेस बिनीथ स्टिल वाटर्स” ने कमल से प्रेरित पवित्रता, पुनर्जन्म और आंतरिक शक्ति को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ रैंप वॉक किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया। यह आयोजन केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का सशक्त मंच बनकर उभरा।

READ ALSO  आपत्तिजनक शब्दों पर रोक, अदालतों के फैसलों और FIR में नहीं होगा ‘रखैल-चरित्रहीन’ का इस्तेमाल
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins