छत्तीसगढ़

CG : CRPF ने दंतेवाड़ा जंगल से नक्सलियों का विस्फोटक डंप किया बरामद …

By kadwaghut|04 May 2026, 10:51 AM
f X W

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया भारी विस्फोटक डंप बरामद किया गया। यह कार्रवाई CRPF की 195वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर की। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR राउंड, ग्रेनेड से जुड़ा सामान, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई संकेत देती है कि समर्पण के बाद नक्सलियों के छिपे नेटवर्क और हथियार अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौटे, वहीं बरामद सामग्री को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : DRM ने किया पावर हाउस स्टेशन का निरीक्षण, काम में लेट लतीफी पर जताई नाराजगी...

Related Articles

2

Back to top button