छत्तीसगढ़

मेहनत रंग लाई: 10वीं टॉपर अंशुल को डिप्टी सीएम का स्पेशल गिफ्ट, खुशी से झूमी छात्रा

By Admin|03 May 2026, 3:11 PM
f X W

लोरमी.

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत लाकर टॉप करने वाले अंशुल को आज डिप्टी सीएम अरुण साव से खास उपहार मिला. डिप्टी सीएम शनिवार को अंशुल के घर पहुंचे. परिजनों ने उनका फूल भेंटकर स्वागत किया.

डिप्टी सीएम ने अंशुल को मिठाई के साथ खास गिफ्ट देते हुए बधाई दी. साथ ही मेहनत और लगन से आगे भी नई उंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दी. दरअसल, बिलासपुर दौरे के बीच डिप्टी सीएम अरुण साव सीजीबीएसई  के 10वीं कक्षा के टॉपर अंशुल के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बधाई देते हुए मिठाई खिलाई. साथ ही अंशुल को खास तोहफा भी दिया. अब वायरल हो रहे वीडियो में टॉपर अंशुल अपने खास गिफ्ट को परिवार के साथ खोलते नजर आ रहा है. जैसे ही गिफ्ट का रैपर खुलता है, अंशुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वीडियो में दिख रहा उसका रिएक्शन ही सब बयां कर रहा है. अंशुल के चेहरे की मुस्कान ने यह बता दिया कि एक छात्र के लिए बड़े जनप्रतिनिधियों से मिलने वाला प्रोत्साहन कितना मायने रखता है.

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3 टॉपर
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 मार्च को 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किया. इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 3 टॉपर बने. महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है. इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेली के अंशुल शर्मा भी टॉपर रहे. इन तीनों ने ही 99.00% अंक प्राप्त किए हैं. 42 स्टूडेंट्स ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. इनमें से टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल है.

READ ALSO  CG : सीएम साय ने जशपुर में नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण...

हाई स्कूल परीक्षा की मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए. इनमें 1,42,881 बालक और 1,77,654 बालिकाएं शामिल हैं. प्रदेशभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए. इनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं. इस परीक्षा के लिए 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे.

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button