छत्तीसगढ़

चुनाव में धांधली का आरोप, सचिन पायलट ने BJP और चुनाव आयोग को घेरा

By Admin|17 Sep 2025, 8:14 PM
f X W

बेलतरा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' यात्रा का आज दूसरा दिन रहा। बेलतरा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से करोड़ों वोटर्स के नाम काट दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जिंदा हैं, उन्हें मरा बता दिया गया और उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। बीजेपी वोट चोरी कर सत्ता में आई है।
 
कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता
सचिन पायलट के साथ यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और ताम्रध्वज साहू भी शामिल रहे। पायलट ने गुटबाजी के सवाल पर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में किसी तरह का मतभेद नहीं है, सभी नेता एक मंच पर एकजुट होकर मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं।

सरकार पर गंभीर आरोप
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। न बिजली, न खाद, न अस्पताल… सरकार केवल सत्ता बचाने के लिए वोट चोरी कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस करोड़ों लोगों का हस्ताक्षर अभियान चला रही है, जिसे दिल्ली ले जाकर चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

रायगढ़ में बड़ा बयान
रायगढ़ में पायलट ने भाजपा पर एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि "जिस दिन कांग्रेस बहुमत से दूर रही और भाजपा ने अभी शपथ भी नहीं ली थी, उसी दिन कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। यह जंगल और देश की संपत्ति की चोरी है।"
 
वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस
सचिन पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इसी वजह से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में यह भाजपा के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन बनेगा।

READ ALSO  नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता से बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग की शुरुआत - विजय शर्मा

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button