DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिला

CG : जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

By lokesh sharma|05 Feb 2026, 3:50 PM
f X W

महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में दिखाया शानदार प्रदर्शन
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए

Advertisement
Advertisement

गरियाबंद, जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के तत्वावधान में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन पीएम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खेल मैदान में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालिकाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता बढ़ाना तथा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर नगर पालिका परिष्द अध्यक्ष रिखी राम यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, पार्षद रेणुका साहू, पार्षद मधु देवांगन एवं अपर कलेक्टर (प्रभारी खेल अधिकारी) ऋषा ठाकुर उपस्थित थे।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और खेल के माध्यम से वे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होती हैं। खेल के मैदान में हार-जीत तो क्षणिक होती है, लेकिन उससे मिलने वाली सीख जीवन भर साथ रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते रहने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न विकासखंडों से शामिल हुए महिला खिलाड़ियों ने तवा फेंक, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन 100 एवं 400 दौड़, रस्साकसी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग सहित अनेक खेल विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता 09 से 18 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिव्या भारती प्रथम एवं द्वितीय गुंजा नेताम, 400 मीटर दौड़ में महेश्वरी प्रथम एवं द्वितीय यामिनी, तवा फेंक मंे प्रथम पुप्पाजंली धु्रव एवं द्वितीय नमिता, बैडमिंटन में प्रज्ञा साहू प्रथम एवं द्वितीय तेजश्वनी धु्रव, बैडमिंटन युगल में ख्याति साहू व प्रेरणा कश्यप प्रथम एवं द्वितीय तेजश्वनी धु्रव व दीपाली यादव, कुश्ती में चांदनी डोंगरे व चेतना नागेश प्रथम, खो-खो में विकासखण्ड फिंगेश्वर प्रथम एवं गरियाबंद द्वितीय, रस्साकसी में विकासखण्ड गरियाबंद प्रथम एवं देवभाग द्वितीय, वॉलीबॉल में विकासखण्ड गरियाबंद प्रथम एवं मैनपुर द्वितीय रही।

READ ALSO  CG : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल


इसी प्रकार 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग में 100 मीटर दौड़ में हितेश्वरी धु्रव प्रथम एवं द्वितीय नोमिन धु्रव, 400 मीटर दौड़ में निर्मला प्रथम एवं द्वितीय तेजश्वरी, तवा फेंक मंे प्रथम सरिता दीवान एवं द्वितीय पूनम, बैडमिंटन में अंशु लहरे प्रथम एवं द्वितीय अंकिता, बैडमिंटन युगल में खुशी व सिमरन प्रथम, कुश्ती में पूनम मरकाम प्रथम, वेटलिफ्टिंग में खेमिन पटेल प्रथम, खो-खो में विकासखण्ड फिंगेश्वर प्रथम एवं छुरा द्वितीय, रस्साकसी में विकासखण्ड मैनपुर प्रथम एवं गरियाबंद द्वितीय, वॉलीबॉल में विकासखण्ड मैनपुर प्रथम एवं गरियाबंद द्वितीय रही।

उपरोक्त जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन ब्लॉक नोडल गरियाबंद संजीव साहू, ब्लॉक नोडल देवभोग रमेश ठाकुर, गिरीश शर्मा, शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षकों के विशेष सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins