छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : सेल्फी पड़ गई भारी! एक को बचाने कूदे दो दोस्त, हसदेव नदी से एक का शव मिला…

By kadwaghut|12 Sep 2026, 3:05 PM
f X W

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए. फोटो खींचाने नदी किनारे खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया. हालांकि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए. शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है. उसकी पहचान पवन लाल (चिरमिरी निवासी) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है. बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे. पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए.

Advertisement
Advertisement

सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. लगातार बारिश से बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू में काफी मुश्किलें बढ़ गई. रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया. शनिवार को दोबरा तलाश शुरू की गई. एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है. फिलहाल मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी गई है. पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. वहीं दो लापता छात्रों की तलाश की जा रही है. हर साल देवरी पिकनीक स्पॉट में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं. इससे पहले भी डूबकर लोगों की जान गंवाने की घटना सामने आ चुकी है. इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की कमी है. ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बढ़ी हलचल, कुलपति के खिलाफ जांच को पहुंची उच्चस्तरीय समिति

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins