कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : अधिवक्ता के घर चोरी, एक साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचे चोर …

By kadwaghut|01 May 2026, 11:13 AM
f X W

कोरबा: “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गए करीब 10 तोला सोने के जेवरात और नगदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है, जबकि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना अहम साबित हुई। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में 19 अप्रैल 2025 को अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घर से लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिनमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, दो चांदी की पायल तथा नगदी राशि चोरी कर ली थी। घटना में एक मोटरसाइकिल का भी उपयोग किया गया था।

Advertisement
Advertisement

लगातार जांच के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें रानी हार सेट (1 नग), झुमका और सोने की चेन, चांदी की पायल (2 नग), करीब 3,000 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सामग्री शामिल है। कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य का मसरूका बरामद किया गया है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, CCTV कैमरे चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG व्यापम का 2027 एग्जाम कैलेंडर जारी! जानें TET-SET और प्रवेश परीक्षाएं कब होंगी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins