छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली …

By kadwaghut|13 May 2026, 12:13 PM
f X W

रायगढ़। जिले में एक युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। युवती का शव डैम किनारे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला हत्या का पाया गया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तुमीडीह डैम के पास जंगल में लोगों ने एक युवती का शव देखा। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की डेडबॉडी औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। शव के पास ही उसके कपड़े भी बिखरे मिले।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था। मृतका के गले और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान भी मिले हैं। इससे पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  'ऑरेंज ओकलीफ' को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने का प्रस्ताव आगे की कार्यवाही के लिए हुआ अनुमोदन

Related Articles

Back to top button