छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजगामी संपदा न्यास में उपाध्यक्ष का पद देना मंजूर नहीं…

By lokesh sharma|01 May 2026, 10:57 AM
f X W

राजनांदगांव , वैष्णव महासभा ने सामाजिक जिला भवन में बैठक आहूत की। इसमें समाज हित के अति महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक का प्रमुख विषय और उद्देश्य राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज का नेतृत्व होना था। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि राजगामी संपदा न्यास में वैष्णव समाज से राजगामी संपदा का अध्यक्ष नहीं बनाया गया बल्कि कहीं उपाध्यक्ष का पद नहीं हैं एक नया पद सृजित कर उपाध्यक्ष का पद मनोज निर्वाणी को बनाया गया हैं जिसको समाज अस्वीकार करता है।

Advertisement
Advertisement

वैष्णव समाज सालों से राजगामी में अध्यक्ष पद वैष्णव समाज से हो इसकी मांग करते आ रहा है। मनोज निर्वाणी के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की गई भेंट मुलाकात व्यक्तिगत एवं पारिवारिक मुलाकात को वैष्णव समाज का सामाजिक मुलाकात नहीं समझा जाए, समाज इसका खंडन करता हैं। अध्यक्ष नहीं बनाने पर वैष्णव समाज के लोगों में आज भी असंतोष और नाराजगी भी है। यह लड़ाई वैष्णव समाज के अस्तित्व की लड़ाई है जो कि समाज द्वारा निरंतर जारी रहेगी।

गीता भेंट कर विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का अभिवादन किया गया दूसरी तरफ जिला उपाध्यक्ष बनाने पर डॉ. रमन सिंह का आभार जताने पहुंचे निर्वाणी वैष्णव समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्पीकर हाउस जाकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का समाज के मनोज निर्वाणी को राजगामी संपदा न्यास का उपाध्यक्ष बनाने पर आभार जताया।

कृष्ण कुमार वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं देव कुमार निर्वाणी ने गीता भेंट कर डॉ. रमन सिंह का अभिवादन किया। दिग्विजय दास वैष्णव ने समाज के लोगों का परिचय कराया। डॉ. रमन सिंह ने कहा वैष्णव समाज सदैव वंदनीय एवं पूजनीय स्थान पर रहा है। जिले के सभी मठ मंदिरों को संरक्षित किया जाएगा और दानवीर राजा महंत दिग्विजय दास की पुण्यतिथि एवं जन्म तिथि को मनाने की परंपरा को बड़ा करने के लिए एक स्थाई व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।

READ ALSO  राजनांदगांव : वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins