छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता…
राजनांदगांव , 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बेमेतरा में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 7 वेटलिफ्टर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी 7 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राजनांदगांव जिले का नाम रोशन किया। स्पर्धा में पांच गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल हासिल किया।
प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता जानवी साहू, महजबीन खान, रिहान खान, ऋषि राज देवांगन, सौम्य यादव हैं। िखलाड़ियों ने यह उपलब्धि कोच अजय लोहार के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। इस अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम के मैनेजर देवेन्द्र ठाकुर, जिला वेटलिफ्टिंग संघ अध्यक्ष अमित आजमानी, राष्ट्रीय खिलाड़ी रिमझिम मैंगी, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सदस्य मजहर खान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
अगली खबर लोड हो रही है...



