छत्तीसगढ़

CG : तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौत …

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 11:47 AM
f X W

अंबिकापुर। सीतापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस के अनुसार सीतापुर निवासी 65 वर्षीय पुंजराम पैंकरा अपनी पत्नी को लेने खड़गांव जा रहे थे। वे मोटरसाइकिल पर थे। वे सूर बस स्टैंड से चलता की ओर कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर काफी दूर तक घिसट गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।उनकी मोटरसाइकिल कार में फंस गई थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सहायता की। उन्होंने घायल को संभाला और वाहन को पुलिस के हवाले किया। कार सवार व्यक्ति घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर तक लेकर गया, लेकिन वहां से वह बिना जानकारी दिए निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अंबिकापुर लाया गया। स्वजन भी यहां पहुंच गए थे।

Advertisement
Advertisement

इलाज के दौरान देर रात करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार अप्रैल को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : खनन प्रभावित ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुरू की पहल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins