सोनी भवन में हर्षोल्लास से मनाई गई अजमीढ़ जयंती, अन्न बचाने का दिया संदेश


राजनांदगांव। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज राजनांदगांव द्वारा सोनी भवन में अजमीढ़ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।संध्या के समय पूजा-अर्चना और आरती की गई।

इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज की ओर से अन्न की महत्ता और भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश देने के लिए एक पहल की गई।भोजन के बाद अपनी थाली में जूठन नहीं छोड़ने वाले लोगों को क्रमांकित कूपन दिए गए। प्रसादी के समापन पर लकी ड्रॉ निकाला गया और 10 लोगों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से अन्न के प्रत्येक कण का सम्मान करने और थाली में भोजन व्यर्थ नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष पारसमल कुकरा, सचिव संतोष सोलीवाल, कोषाध्यक्ष टीकम कुकरा सहित संतोष सोनी, दुलीचंद सोनी, शशांक सोनी, गोविंदा सोनी, विजय सोनी, अखराज सोनी, रमेश सोनी और त्रिलोक सोनी की विशेष भूमिका रही।यह जानकारी समाज के सदस्य शशांक सोनी ने दी।




