छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजपा-ट्रस्ट की जवाबदेही पर उठाए सवाल, कहा- अब मामले को दबा रहे…

By kadwaghut|18 Jul 2026, 10:59 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , कांग्रेस के जिला प्रभारी पदम सिंह कोठारी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता में अयोध्या राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना को लेकर भाजपा सरकार और मंदिर प्रबंधन पर तीखे सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील मंदिर परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था विफल हो रही है, तो यह सरकार और संबंधित प्रबंधन की गंभीर नाकामी है।

Advertisement
Advertisement

प्रेस वार्ता में कोठारी ने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जब मंदिर परिसर में चोरी जैसी घटना होती है, तब जवाबदेही से बचने का प्रयास किया जाता है। जनता जानना चाहती है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और दोषियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई।

चंदा चोरी का जवाब भी प्रधानमंत्री को देना चाहिए: कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया है कि जब ट्रस्ट प्रधानमंत्री व आरएसएस के द्वारा गठित हुआ है तो चंदा चोरी का जवाब भी प्रधानमंत्री को देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी और आम जनता यही मांग करती है कि चंदा चोरी की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में नारायण लाल खंडेलवाल, संजय जैन, मिर्जा नूर बेग, उदय साहू, राजेंद्र चक्रधारी, अब्दुल खलीक, दिनेश साहू, गमिता लोनहारे, अय्यूब खान, विकास लाउट्रे, रोहिदास साहू व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आस्था के केंद्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो: ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

READ ALSO  राजनांदगांव : लाटमेटा में 30 लाख से बनेगा खेल भवन, हुआ भूमिपूजन…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins