छत्तीसगढ़

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026: 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

By Admin|14 Jul 2026, 6:11 PM
f X W

दुर्ग.

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों का प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 2026 का पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में किया जाएगा।

इस संबंध में कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। संयुक्त संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार, इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। समस्त पात्र कृषक वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक अर्हताएँ एवं अन्य जानकारी संबंधित विकासखंड / जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कृषकों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन संयुक्त संचालक कृषि द्वारा गठित विकासखंड स्तरीय छानबीन समिति द्वारा किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा सूक्ष्म जांच उपरांत जिला से अधिकतम 3 उत्कृष्ट कृषकों का चयन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से नामांकन संचालनालय कृषि को उपलब्ध कराया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘मां के नाम एक पौधा’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अरुण साव ने बताया हर पौधे का महत्व

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins