छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

By kadwaghut|03 Jun 2026, 10:25 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।बीकेएस रे रायपुर के सुंदर नगर स्थित अपने निवास पर रह रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उनके परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान बीकेएस रे ने राजनांदगांव सहित कई जिलों में कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वे अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते थे।इसके अलावा उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ में गृह सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दीं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  परसा में स्कूल भवनों का होगा निर्माण, शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी

Related Articles

Back to top button