छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : देशप्रेम का जज्बा, जादूटोला में तिरंगा यात्रा…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 12:42 PM
f X W

बांधा बाजार| राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जादूटोला में देशभक्ति और जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

विद्यालय परिसर से घर-घर तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी व जागरूकता रैली शुरू हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम की गूंज से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास तथा उसके महत्व से लोगों को अवगत कराना था। शिक्षकों ने 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर संगीत प्रेमियों ने उन्हें याद किया…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins