छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कैटरिंग कर्मचारी को चाकू मारकर लूटपाट, कचना-मंदिर हसौद रास्ते में वारदात…

रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी का सिलसिला नहीं थम रहा है, देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूटपाट किया गया। शंकर नगर-कचना-मंदिर हसौद पहुंच मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि लूट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। वे कैटरिंग में खाना बनाने का काम करते है।

पता पूछने के नाम पर उन्हें लुटेरों ने रोका, बाइक रोकते ही अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट शुरू कर दी, हमले से पीड़ित के जांघ,घुटना,हाथ और पैर में चोंटे आई है। पर्स, बाइक की चाबी लेकर 3 बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर घायल पड़ा देखकर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। खम्हारडीह थाना इलाके का पूरा मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button