छत्तीसगढ़

CG : बारिश में तालाब बना स्कूल परिसर, जलभराव से बच्चों की जान पर मंडराया खतरा …

By lokesh sharma|08 Jul 2026, 3:42 PM
f X W

बिलाईगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जोरा स्थित मौहारभांठा प्राथमिक शाला में लगातार हो रही बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। स्कूल परिसर और शौचालय में चारों ओर पानी भर जाने से बच्चों को पढ़ाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पूरा परिसर किसी तालाब जैसा नजर आ रहा है और छात्र जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

Advertisement
Advertisement

पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण स्कूल परिसर में पानी जमा है। जलभराव के चलते यहां सांप, बिच्छू सहित अन्य विषैले जीव-जंतु निकलने लगे हैं, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

विद्यालय के प्रधान पाठक और छात्रों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति बनती है। पिछले साल भी स्कूल परिसर में इसी तरह पानी भर गया था, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। प्रधान पाठक ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत से लेकर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक को सूचना दी जा चुकी है।

वहीं, सरपंच प्रतिनिधि ने भी स्कूल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका कहना है कि यदि शिक्षा विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर सकता, तो पंचायत को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि पंचायत अपने स्तर पर पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कर सके।

READ ALSO  राजनांदगांव : ट्रेन में मिले लावारिस बैग से 8.64 किलो गांजा बरामद…

स्कूल में बने हालात को लेकर अब जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं। यदि जलभराव के कारण किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? यह बड़ा सवाल स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर और शौचालय से पानी निकालने के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था जल्द से जल्द बनाई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins