छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : विधानसभा रोड पर हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत …

By kadwaghut|04 Aug 2026, 12:06 PM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंच गए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  'इटालियन चश्मा' वाले बयान से गरमाई सियासत, अरुण साव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins