मध्य प्रदेशराज्‍य

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

By Admin|13 Sep 2026, 8:11 PM
f X W

मुरैना
 सागर जिले में जहरीली शराब की शिकायत के मद्देनजर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    इसी क्रम में 11 सितम्बर को जिला आबकारी अधिकारी श्री पारस गौतम के नेतृत्व में वृत्त सबलगढ़ के ग्राम कोलिया, घुरजा, चंदपुरा सलाई, चंदपुरा, जारोली, रायपुर नहर एवं बंधरेंटा क्षेत्र में संयुक्त दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 3 प्रकरण दर्ज कर कुल 24.44 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई।
   आबकारी विभाग द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  'लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी', अवैध शराब मामले में उप मुख्यमंत्री शुक्ल सख्त; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins