छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के दिए निर्देश…

By lokesh sharma|02 Dec 2025, 11:45 AM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में महिला स्वसहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में भोजन गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बैठक में जिला चिकित्सालय में हमर लैब में स्थापित विभिन्न जांच हेतु ऑटोएनालाईजर्स एवं चिकित्सालय के वार्डों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कंज्यूममेंबल सामग्री क्रय करने का निर्णय लिया गया।

जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा पांच बिस्तर मनोरोग वार्ड प्रारंभ करने के लिए पुराना पुरूष आर्थों वार्ड का चयन कर उसके उन्नयन कार्य हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया गया। बैठक में जेम पोर्टल, जिला चिकित्सालय के मरम्मत कार्य, विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रकाश टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. यूके चन्द्रवंशी, सहित अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  न्यायधानी नाइट्स का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button