छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीएम आशा योजना: 171 किसानों को 55.21 लाख का भुगतान हुआ…

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 11:31 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। अब तक 171 किसानों को 55 लाख 21 हजार 280 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर रबी सीजन की फसलों के लिए पंजीयन और खरीदी प्रक्रिया तेज की गई है। जिले में 15 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और एक एफपीओ—स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी, सुकुल दैहान के माध्यम से उपार्जन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी की जा रही है। इसमें सोयाबीन 5328 रुपए, अरहर 8000 रुपए, चना 5875 रुपए, मसूर 7000 रुपए और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक चना 5220.50 क्विंटल, मसूर 996.50 क्विंटल, सरसों 181 क्विंटल, अरहर 23.50 क्विंटल और सोयाबीन 73.50 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है।

जिले में पंजीयन का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। अब तक चना के लिए 6439 किसान, मसूर के लिए 2696 किसान और सरसों के लिए 972 किसान पंजीयन करा चुके हैं। इस तरह कुल 11,237 किसान योजना से जुड़ चुके हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे एकीकृत किसान पोर्टल और ई-समृद्धि पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराएं। जिन किसानों की गिरदावरी में रकबा दर्ज नहीं है, वे कृषि विस्तार अधिकारी और पटवारी से सत्यापन कराकर प्रमाण पत्र समिति में जमा कर सकते हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : आरके नगर टंकी की सफाई, 19 की शाम को सप्लाई बंद…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins