छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आरके नगर टंकी की सफाई, 19 की शाम को सप्लाई बंद…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 10:13 AM
f X W

राजनांदगांव , नगर निगम बारिश के मौसम में शुद्ध पेयजल देने के लिए शहर की सभी पानी टंकियों की सफाई करा रहा है। इसी कड़ी में आरके नगर पानी टंकी की सफाई 19 सितंबर को होगी। टंकी की क्षमता 16 लाख लीटर है। सफाई के दौरान आरके नगर उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पाएगा।

नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र की पानी टंकियों की सफाई कराई जा रही है। आरके नगर टंकी की सफाई के कारण आरके नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कॉलोनी, कुंज विहार कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, जलतरंग कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आशीर्वाद कॉलोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कॉलोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कॉलोनी, गांधी नगर, चंद्रा कॉलोनी, आशा नगर में 19 सितंबर शाम को पानी नहीं मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मतदाता सूची पुनरीक्षण में भिलाई निगम को प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण ...

Related Articles

2

Back to top button