छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नगर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए करना होगा काम…

By kadwaghut|18 Jul 2026, 11:34 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागृह में मंगलवार को नमस्ते दिवस मनाया गया। राज्य शासन के निर्देश व नगरीय प्रशासन विकास विभाग के मार्गदर्शन में नमस्ते योजना (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के स्वच्छता मित्र, स्वच्छता दीदियो का सम्मान कर इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पहली बार आयोजित कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में हुआ।

Advertisement
Advertisement

नपं के उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग के निर्देश के अनुसार नमस्ते दिवस के तहत निकाय में कार्यरत स्वच्छता मित्र, विशेषकर सेप्टिक टैंक व सीवर की सफाई में कार्य करने वाले स्वच्छता साथियों को सम्मानित किया जाना है। इसी के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने निकाय में सेप्टिक टेंक की सफाई कार्य में संलग्न स्वच्छता मित्रों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके अलावा निकाय में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया। नपं अध्यक्ष ने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगे स्वच्छता दादियों व स्वच्छता कमांडों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। कहा कि हमारे निकाय को 10 वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता में उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया है। हमें पीएम से मिले सम्मान व गौरव को बनाए रखने के लिए एक बार फिर से नगर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

READ ALSO  राजनांदगांव : विद्यार्थियों ने गोद ग्राम पांगरीकला में रोपे पौधे…

बीपी, शुगर, ब्लड जांच कर मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम के तहत निकाय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकाय में सफाई शाखा से जुड़े सभी स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडो व स्वच्छता मित्रों के अलावा निकाय के सभी कर्मचारियों का स्वच्छता परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान निकाय के सभी कर्मचारियों की बीपी, शुगर, ब्लड सहित सामान्य बीमारियों से संबधित शिकायतों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins