छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : MBBS छात्र के घर चोरी, नकदी और जेवरात पार …

By kadwaghut|07 May 2026, 10:23 AM
f X W

रायगढ़। जिले में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी में रखे नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गोढ़ी खुर्द कापू निवासी विष्णुराम भगत (55) खेती-किसानी करते हैं। उनका बेटा रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विष्णुराम अपने परिवार के साथ रविवार सुबह रायपुर गए थे।

Advertisement
Advertisement

सोमवार सुबह पड़ोसी धनेश्वर लकड़ा ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही विष्णुराम रायपुर से अपने गांव लौटे। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी, चांदी का पायल और 35 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मामले की शिकायत कापू थाने में दर्ज कराई गई है। घर में लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर पता चला कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से चोर CCTV कैमरे का रिसीवर भी अपने साथ ले गया। घटना के बाद विष्णुराम ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कापू थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-बीएनएस और 331(4)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साइबर ठगी के म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क उजागर, साइबर थाना ने 2 आरोपियों को पकड़ा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins