छत्तीसगढ़

Ambedkar Jayanti 2026: मुख्यमंत्री साय करेंगे 21 फीट ऊंची बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण

By Admin|12 Apr 2026, 4:11 PM
f X W

रायपुर.

Advertisement
Advertisement

भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के आगे अंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए स्थापित की गई 21 फीट की इस प्रतिमा का वजन 4300 किलोग्राम है. इसको करीबन 35 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है. यह प्रतिमा बाबा साहेब के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के अलावा नवा रायपुर के विधानसभा परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट से अधिक ऊंची एक अन्य भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जन्माष्टमी की खुशियों में पसरा मातम, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins