छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : सेंट्रल बैंक आरसेटी सूरजपुर : एक साथ तीन ब्लॉकों में राजमिस्त्री प्रशिक्षण संपन्न…

By lokesh sharma|12 Apr 2026, 4:17 PM
f X W

सूरजपुर । सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सुरजपुर ने जिले के तीन विकासखंडों में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन बैच लगातार सफलतापूर्वक संचालित एवं संपन्न किए हैं। ये प्रशिक्षण क्रमशः सत्यनगर (भैयाथान ब्लॉक), कमलपुर (रामानुजनगर ब्लॉक) एवं करोटी बी (ओडगी ब्लॉक) में आयोजित किए गए।

Advertisement
Advertisement

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना लक्ष्य :

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राजमिस्त्री कार्य की बारीकियों, आधुनिक निर्माण तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया गया, ताकि वे निर्माण क्षेत्र में दक्षता प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की नींव रख सकें।

निदेशक के मार्गदर्शन में हुआ संचालन :

तीनों बैचों का सफल संचालन संस्थान के निदेशक प्रमोद तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। फैकल्टी के रूप में मयंक तिवारी एवं परमआनंद ने प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके अनुभव एवं समर्पण के कारण सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि की।

जल्द शुरू होगा ‘पशु सखी‘ प्रशिक्षण :

इन तीनों बैचों की सफलता संस्थान की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और क्षेत्र के युवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। आरसेटी सुरजपुर द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही “पशु कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा। संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को स्वावलंबन की राह पर अग्रसर करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुश्किल वक्त में जनता के साथ खड़े ओपी चौधरी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins