छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बारिश पर ब्रेक लगते ही पारा 34 डिग्री पर पहुंचा…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 10:35 AM
f X W

राजनांदगांव , तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। आसमान से बादल छंट गए हैं। वहीं बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन तेज धूप की स्थिति रही। इससे अ​िधकतम तापमान भी 34 डिग्री पर पहुंचा गया हैं।

Advertisement
Advertisement

इधर मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश पर ब्रेक रहने की संभावना जताई है। अगले चार​ दिन भी बारिश की संभावना नहीं हुई है। कुछ हिस्सों में काफी हल्की बारिश की स्थिति बन सकती हैं। इधर लगातार हुई तेज बारिश के बाद जलाशय भी लबालब हो गए हैं। शनिवार से तीन जलाशयों से फिर पानी छोड़ा गया।

घुमरिया बैराज से 120 क्यूसेक, सूखानाला बैराज से 1500 क्यूसेक और खातूटोला बैराज से 640 क्यूसेक पानी शनिवार दोपहर में छोड़ा गया। वहीं बारिश थमते ही मोंगरा बैराज के गेट बंद कर दिए गए हैं। जलाशयों से लगातार छोड़े गए पानी से शिवनाथ सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। शिवनाथ में बने सभी एनीकट डूबे हुए हैं।

किसानों ने बीते दिनों हुई बारिश को धान की फसल के लिए पर्याप्त बताया है। जिले में बोनी और रोपा का काम पूरा कर लिया गया है। अब धान की फसल को ग्रोथ के लिए कुछ दिनों के धूप की जरूरत है। फिलहाल मानसून खेती के ​​िलहाज से अनुकूल बना हुआ हैं। दूसरे खरीफ फसलों के लिए शुरुआती बारिश पर्याप्त हो गई है। जलाशयों से रिचार्ज हो जाने से भी राहत मिली हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बाइपास पर ट्रक को रोका, चाकू दिखाकर लूट का प्रयास ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins