छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : मुआवजा घोटाले पर कार्रवाई: राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित …

By kadwaghut|11 Apr 2026, 1:41 PM
f X W

सरगुजा । कलेक्टर अजीत वसंत ने शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मैनपाट तहसील के ग्राम उरंगा-बरिमा में फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में अनियमितताओं के खुलासे के बाद की गई।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि के मुआवजा निर्धारण की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक संगीता भगत और पटवारी चन्द्रदेव मिर्रे को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने मूल रकबे से अधिक भूमि दर्ज कर मुआवजा प्रक्रिया में गड़बड़ी की।

इसके अलावा मुआवजा अवधि के दौरान भूमि का क्रय-विक्रय कर ऑनलाइन रिकॉर्ड में बदलाव किए गए और बाद में मूल भूमि स्वामी के नाम से त्रुटिपूर्ण गणना पत्रक तैयार कर प्रस्तुत किया गया। इस पूरे मामले को प्रशासन ने गंभीर अनियमितता मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायगढ़ में सात देशों के साहित्यकारों ने हिन्दी साहित्य पर किया मंथन ...

Related Articles

2

Back to top button