छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : नकली सोना बदलने आई महिला गिरफ्तार, खुद को भारी पड़ी चालाकी …

By lokesh sharma|14 Apr 2026, 10:36 AM
f X W

बिलासपुर: अनजान महिला नकली सोना लेकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और उसके बदले असली सोना की मांग कर रही थी। मैनेजर ने सजगता से नकली सोना की पहचान कर ली। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement

पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जलेश कुमार अहिरे लीला ज्वेलरी दुकान का मैनेजर है। 10 अप्रैल की शाम 6 बजे वे दुकान में थे, उसी समय एक महिला दुकान में आई, जो अपना नाम पूनम वर्मा बताया और अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोड़ी का टाप्स, एक नग अंगूठी को दिखाया। दोनों सामान 18 कैरेट सोने का है, जिसे बदलकर इसके बदले दूसरा सोने का समान लेने की बात कही। तब मैनेजर जलेश ने टाप्स व अंगूठी को अपने हाथों में लेकर देखा तो सामान बहुत हल्का व नकली लगा। फिर उन्होंने मशीन से चेक कराया तब दोनों वस्तु नकली सोना होने की पुष्टि हुई।

दोनों समान को दुकान के काउंटर में रखकर इसकी सूचना तत्काल दुकान के मालिक को देकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बातों को सुनकर वह महिला टाप्स व अंगूठी को काउंटर से उठाकर वहां से भाग गई। 11 अप्रैल को दुकान के मालिक द्वारा चर्चा कर मैनेजर जलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि उक्त महिला का नाम पूनम वर्मा है, जो नकली सोना को असली सोना बताकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

READ ALSO  दिव्यांगजनों को एक ही जगह मिलीं कई सेवाएं, UDID से सहायक उपकरण तक की सुविधा
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins