छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM विष्णुदेव साय ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया …

By lokesh sharma|06 Apr 2026, 1:34 PM
f X W

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। सीएम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर, पार्टी के पितृ पुरुषों एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया। यह अवसर उन महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिनके त्याग, तप और समर्पण ने भारतीय जनता पार्टी को एक विराट वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया।

Advertisement
Advertisement

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा ने सदैव ‘Nation First, Party Next, Self Last’ के मूल मंत्र को आत्मसात किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है, जो विकसित भारत के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी शब्द “अँधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” आज देश के चप्पे-चप्पे में साकार हो रहे हैं। इसी अटूट विश्वास और समर्पण के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने हेतु निरंतर राष्ट्रसेवा में संलग्न है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बारिश के बाद फिर एक बार तहसील कार्यालय लबालब…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins