छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नाबालिग गर्भवती की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी? अस्पताल में नियम-कानून ताक पर …

By kadwaghut|04 Aug 2026, 12:11 PM
f X W

रायपुर/कांकेर: जिले के अंदरूनी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ नियम-कानूनों को ठेंगा दिखाकर आपराधिक प्रकरणों में भी मनमानी की जा रही है। पुलिस को सूचना दिए बिना इलाज व अन्य सुविधाएं अस्पताल में मुहैया कराकर मामला वहीं रफा-दफा किया जा रहा है। हाटकर्रा अस्पताल के ऐसे दो मामले सामने आए हैं।
इन्होंने कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। पहले मामले में अविवाहित, लेकिन बालिग युवती द्वारा शिशु को जन्म देने के बावजूद उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। दूसरे मामले में नाबालिग बालिका के प्रसव के बाद भी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

Advertisement
Advertisement

भानुप्रतापपुर विकासखंड के गांव हाटकर्रा अस्पताल में 29 जुलाई को 15 साल की नाबालिग गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर इलाज के लिए लाया गया। बालिका के साथ उसका परिवार था। मामला गंभीर था। अस्पताल प्रभारी आरएमओ देवकुमार साहू ने बालिका को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती तो किया।
नाबालिग होने के बावजूद सूचना पुलिस को नहीं दी। अस्पताल में ही बालिका का प्रसव कराया गया। उसने एक शिशु को जन्म दिया। तीन दिन तक जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद भी सूचना पुलिस या अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। चुपके-चुपके इलाज किया गया। प्रसव के तीसरे दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
इसी दौरान शिशु की तबियत बिगड़ने लगी। मामला भी बिगड़ना शुरू हो गया। परिजनों ने संजीवनी 108 को बुलाया। बच्चे की गंभीर स्थिति देख उसे धनेलीकन्हार लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। धनेलीकन्हार अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कोरर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम किया।
पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की गई। नाबालिग से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी संजय सलाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कुपोषण पर कड़ा प्रहार नारायणपुर के 13 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को अब रोजाना मिलेगा मुफ़्त पौष्टिक नाश्ता

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins