छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बीएसएनएल की सिम, रिचार्ज की सुविधा प्रधान डाकघर में मिलेगी…

राजनांदगांव , प्रधान डाकघर में बीएसएनएल की सेवाएं भी शुरू हो गई है। यहां डाक सेवाओं के साथ बीएसएनएल के सिम कार्ड और रिचार्ज की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। नए प्रीपेड सिम कार्ड, मोबाइल सिम एवं रिचार्ज जैसी सेवा का शुभारंभ किया गया। यह कदम केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती देने उठाया गया है।
सुविधा का शुभारंभ डाकघर राजनांदगांव संभाग के अधीक्षक एमके शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता मोहन कुमार, सहायक अधीक्षक डाकघर डॉ. सीरम श्रीवास्तव, प्रधान डाकपाल टिकेश्वर सिन्हा एवं नायब डाकपाल केपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एक ही स्थान पर डाक सेवा,मोबाइल सेवा मिलेगी। ग्रामीण,शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंचना अब आसान होगा।
अगली खबर लोड हो रही है...


