छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 जुलाई को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित…

By kadwaghut|24 Jul 2026, 11:27 AM
f X W

दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और नियमित रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह करेंगे।

बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ, औद्योगिक संस्थानों, राजनीतिक दलों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, दुर्ग भिलाई प्रेस क्लब के समस्त सदस्य को आमंत्रित किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थाओं एवं नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपए के तीन सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Related Articles

Back to top button