छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर की कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप, मार्च का वेतन रोका …

By lokesh sharma|02 Apr 2026, 1:16 PM
f X W

साजा। बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई के आदेश पर साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का मार्च का वेतन रोक दिया गया है। बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य को हासिल करने में पीछे रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। इस आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। जिले में संभवतः यह अपनी तरह की पहली और सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमतरा डॉ. अमृत रोहडेलकर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 24 मार्च को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।इस बैठक में पाया गया कि साजा ब्लॉक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धियां के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धियां अत्यंत निराशाजनक है।

इस पर बेमेतरा कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और आगामी आदेश तक साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ का मार्च माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। आदेश में किसी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बजाय पूरे ब्लॉक के अमले को लपेटे में ले लिया गया है। साजा ब्लॉक में कार्यरत लगभग 200 से अधिक कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर, नर्स, एएनएम,चौकीदार और स्वीपर शामिल हैं, अब वेतन से वंचित रहेंगे।

स्वस्थ्य विभाग के इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले चतुर्थ वर्ग कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्य के लिए कैसे सीधे तौर पर दोषी पाए गए। आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कर्मचारियों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। महिला कर्मचारियों ने असुरक्षा और विषम परिस्थितियों के बीच कार्य करने के बावजूद इस तरह की सामूहिक कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। विभिन्न स्वास्थ्य संगठन इस आदेश के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का हुआ सम्मान...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button