कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : घर घूसकर दुष्कर्म करने की कोशिश पीडिता ने कि रिपोर्ट दर्ज…

By kadwaghut|20 Sep 2025, 3:49 PM
f X W

कांकेर। रेप की कोशिश मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 19.09.2025 के शाम 07.00 बजे मैं अपने घर में थी और घर का काम कर रही थी गेट खुला था तब मुझसे मनोज मण्डावी पिता स्व.धरमु राम मण्डावी निवासी संजयनगर जिला कांकेर ने मेरी लज्जा भंग करते हुये छेड़खानी करने लगा।

जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांकः-348/2025 धारा-74, 75, 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया उक्त आरोपी मनोज मण्डावी पिता स्व.धरमु राम मण्डावी निवासी संजयनगर को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि भूनेश्वरी भगत,आरक्षक श्रवण ठाकुर, पुरन लाल साहू का अहम भूमिका रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन हुआ...

Related Articles

Back to top button