कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : सांसद पांडेय ने मरीज के ईलाज के लिए दिलाई तीन लाख की वित्तीय सहायता…

By lokesh sharma|29 Mar 2026, 4:31 PM
f X W

कवर्धा । क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित एक मरीज के ईलाज हेतु तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता दिलाई है। कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झलका के निवासी दिनेश मोहले की एक किडनी खराब हो गयी है। इनका उपचार बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है। चिकित्सक द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

ये आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। इन्होंने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और ईलाज हेतु सहायता की गुहार लगाई। सांसद संतोष पांडेय ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मरीज दिनेश मोहले के किडनी ट्रांसप्लांट कराने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था।

इसके बाद उक्त मरीज के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपए की की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस राशि से मरीज के ईलाज में सहायता मिलेगी। इससे पहले भी सांसद पांडेय कई मरीजों के ईलाज हेतु वित्तीय सहायता दिला चुके हैं। मरीज के परिजनों ने उक्त सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद संतोष पांडेय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 खेल विधाओं में तकनीकी कॉलेजों के छात्र लेंगे हिस्सा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins