छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सफलता अच्छे संस्कार, अनुशासन, समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने में है: संत …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 9:52 AM
f X W

राजनांदगांव l राजनांदगांव पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कॉलोनी नगर में शिक्षक सम्मान व मेधावी विद्यार्थी अभिनंदन समारोह स्व. सुरेश डुलानी की स्मृति में डुलानी परिवार ने रखा। कक्षा पहली से 12 तक के 90 प्रतिशत अंक लाने वाले 203 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज में डॉक्टर, सीए, इंजीनियर व विशेष उपलब्धि वाले बच्चों को भी स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित किया गया। समारोह में सहयोगी रहे डुलानी परिवार का संत ने सम्मान किया। मुख्य अतिथि शदाणी दरबार के शिरोमणि संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता और परिवार के संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परिवार व्यवस्था हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपने संस्कार, संस्कृति और परंपरा से भी जोड़े रखना आवश्यक है। जीवन में शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने भी 10 साल में चार डिग्रियां उत्तीर्ण की है। सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। वास्तविक सफलता अच्छे संस्कार, अनुशासन, चरित्र, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने में है। विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

शिक्षा व संस्कार को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प विशेष अतिथि सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख तथा संत उदयलाल शदाणी थे। संचालन अमर लालवानी, प्रोफेसर आशानंद माखीजा, गिरधारी पंजवानी व अर्जुन गंगवानी, नितिन बत्रा ने किया। आभार प्रदर्शन महासचिव हरीश मोटलानी ने किया। वरिष्ठ सलाहाकार आवतराम तेजवानी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना व समाज की एकता, शिक्षा और संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपने संस्कार, संस्कृति और परंपरा से भी जोड़े रखना आवश्यक है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पंकज जेठानी, डॉ. एमडी डुलानी, आवतराम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, गुरमुखदास वाधवा, घनश्यामदास गंगवानी, मनुमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज, राजा मखीजा, विजय गंगवानी, रवि डुलानी उपस्थित थे।

प्रतिभा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होती, हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करें छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने विद्यार्थियों को कहा कि प्रतिभा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होती। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं सहित आईपीएस अधिकारी बनने का लक्ष्य रखने और उसके लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने विद्यार्थियों को कहा कि सिंधी समाज और व्यापारिक समुदाय से उनका वर्षों पुराना आत्मीय व निकट संबंध रहा है। समाज ने हमेशा शिक्षा, व्यापार, सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

READ ALSO  CG : को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी: मंत्री केदार कश्यप ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins