छत्तीसगढ़रायगढ जिला
CG : पंचायत सचिव का निलंबन आदेश जारी…

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में ग्राम पंचायत नगोई के सचिव जीवन लाल राठिया को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर की गई है। जानकारी के अनुसार सचिव ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्यों में रुचि नहीं दिखाई।
11 फरवरी को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जबकि 18 फरवरी को दिया गया जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। जांच में उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के उप नियम (1) (एक) (दो) (तीन) तहत कदाचार माना गया।
अगली खबर लोड हो रही है...




