छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव साक्षरों की आकलन परीक्षा 22 को…

By lokesh sharma|15 Mar 2026, 11:44 AM
f X W

सूरजपुर । उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 22 मार्च 2026 को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन करने के लिए राज्य,संभाग एवं जिले स्तर पर कई बैठकें हुई है परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन किए जाने के लिए जिले के आदरणीय कलेक्टर महोदय के सफल मार्गदर्शन परीक्षा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर,सीईओ जिला पंचायत ,डीईओ ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Advertisement
Advertisement

जिला परियोजना अधिकारी डॉ मोहन साहू ने जानकरी दी है कि उक्त परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर जिनके द्वारा उल्लास साक्षरता केन्द्र में अध्यापन कार्य कर रहा हो, ऐसे समस्त नवसाक्षर जो पढ़ना- लिखना अभियान/उल्लास कार्यक्रम तहत महापरीक्षा में सम्मिलित हुए है। किन्तु अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो सका, ऐसे नवसाक्षर जिन्हें लम्बी अंतराल के कारण पढ़ना-लिखना या दैनिक जीवन में उपयोगी आवश्यक जोड़-घटाना नहीं आता हो, उन्हें सम्मिलित कराया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम पूर्णतः स्वयंसेविता कर्तव्यबोध पर आधारित है। इस कार्यक्रम में शिक्षार्थी के रूप में 9वीं से 12वीं तक के विद्यालयी बच्चों को जोड़ा जाना है। जिनके लिए शासन द्वारा स्थानीय एवं बोर्ड परीक्षा में 10 असाक्षरों को साक्षर करने पर 10 अंक बोनस दिए जाने का प्रावधान है। उल्लास साक्षरता केन्द्र के संचालन का कार्यक्रम मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पूर्व में शिक्षित हुए नव साक्षर के माध्यम से कराया जाना है।

READ ALSO  मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins