छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : भीषण गर्मी के बीच मौसम परिवर्तन के आसार, आंधी-तूफ़ान और गरज-चमक का अलर्ट …

By lokesh sharma|30 Apr 2026, 12:07 PM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में मामूली गिरावट और हल्की वर्षा की संभावना जताई है । मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार को प्रदेश में गर्मी का तीखा असर देखने को मिला। राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा । वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है । न्यूनतम तापमान की बात करें तो जगदलपुर में सबसे कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है । इसके पश्चात आगामी 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। आगामी 5 दिनों के लिए अलर्ट: प्रदेश के सभी संभागों में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरना) और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है । इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  निजी विश्वविद्यालयों की अपडेटेड जानकारी होगी ऑनलाइन, रायपुर में राज्यपाल डेका ने नए पोर्टल का किया उद्घाटन

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins