DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : डांडगांव जलाशय और जजगा एनीकट के कार्यों के लिए 7.15 करोड़ रूपए स्वीकृत

By kadwaghut|28 Nov 2025, 3:21 PM
f X W

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सरगुजा की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 15 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-उदयपुर की डांडगांव जलाशय के बांध एवं नहर जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 56 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 551 हेक्टेयर के विरूद्ध 276 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisement
Advertisement

सरगुजा जिले के विकासखण्ड मैनपाट की जजगा गोठान के पास एनीकट कम काजवे के निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 58 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भूजल संवर्धन, पेयजल, आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया फीडबैक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins